कोडरमा और तिलैया को दो-दो तथा अन्य थाने को मिले एक-एक वाहन

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा जिले को 14 नए बोलेरो वाहन प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के विभिन्न थानों में इन वाहनों का वितरण किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया में सहायता मिलेगी।

कोडरमा और तिलैया को दो-दो तथा अन्य थाने को मिले एक-एक वाहन

कोडरमा, वरीय संवाददाता सरकार की ओर से कोडरमा जिले को 14 नए बोलेरो वाहन आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों को सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस दौरान वाहनों की चाबी संबंधित थाना प्रभारियों को सौंपी गई।बताया गया कि जिले के कोडरमा और तिलैया थाना को दो-दो वाहन तथा शेष थानों और ओपी को एक-एक वाहन उपलब्ध कराया गया है। सभी वाहनों में पुलिस स्टिकर, सायरन, पुलिस बत्ती और पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाए गए हैं। इस अवसर पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त समेत कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।पुलिस

अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि नए वाहनों के मिलने से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने तथा आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में काफी सहूलियत होगी। इससे पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी और किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम जल्द मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी।उन्होंने कहा कि इन वाहनों का उपयोग नियमित और रात्रि गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, अपराधियों की धरपकड़, छापेमारी अभियान तथा विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान किया जाएगा। इसके अलावा त्योहारों, विशेष अभियानों और आकस्मिक परिस्थितियों में भी इनका उपयोग कर पुलिस बल को तेजी से तैनात किया जा सकेगा, जिससे आम जनता को बेहतर और प्रभावी पुलिस सेवा मिल सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।