होली में जिले के 131 स्थानों पर दंडाधिकारी किये गए हैं प्रतिनियुक्त

Mar 02, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

होली में विधि व्यवस्था के लिए प्रशासन सजग डरमा शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में दंडाधिकारियों और पुलिस तैनात रहेंगे। जिले के करीब 130 स्थान

होली में जिले के 131 स्थानों पर दंडाधिकारी किये गए हैं प्रतिनियुक्त

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि होली पर्व में जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में दंडाधिकारियों और जोनल दंडाधिकारियों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के झुमरी तिलैया कोडरमा शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में दंडाधिकारियों और पुलिस तैनात रहेंगे। जिले के करीब 130 स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष जिला अग्निशमन स्वास्थ्य विभाग भी पर्व के दौरान मुस्तैद रखा जायेगा। वरीय पदाधिकारी को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त की गई है। कोडरमा प्रखंड में अपर समार्हता डोमचांच में उप निर्वाचन पदाधिकारी चंदवारा में एलआरडीसी जयनगर में डीटीओ मरकच्चो में डीएसओ और सतगावां प्रखंड में प्रभारी उपाधिक्षक उत्पाद की प्रतिनियुक्ति की गई है वहीं वरीय पुलिस पदाधिकारी भी जोनल पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किये गए हैं।

वहीं कई स्थानों पर गश्ती का कार्य क्षेत्र निर्धारित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।