शांति और भाईचारे से मनाएं रंगों का त्योहार होली

Mar 03, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

फोटो भी है। कोडरमा जिले में रंगों का त्योहार होली को लेकर उत्साह चरम पर है। इधर, प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण

शांति और भाईचारे से मनाएं रंगों का त्योहार होली

कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले में रंगों का त्योहार होली को लेकर उत्साह चरम पर है। इधर, प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील कर रहे हैं। जिले के सांसद, विधायक, डीसी और एसपी से लेकर समाजसेवी तक इस त्योहार को लेकर हिन्दुस्तान के माध्यम से लोगों को संदेश दे रहे हैं। सभी ने कहा कि कोडरमा जिले के लोग हर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं। इस बार भी प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए कोडरमा जिले का नाम रोशन करने का संदेश दिया है।

केंद्रीय मंत्री सह सांसद का संदेश केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि होली सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देती है। कहा कि मेरी ओर से जिले के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं। होली में हुड़दंग और अफवाहों से दूर रहें। मिल-जुलकर खुशी और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। डीसी का संदेश कोडरमा डीसी ऋतुरात ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। रंगों के इस पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। असामाजिक तत्वों और अफवाहों से सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित होली मनाएं। एसपी का संदेश कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों और उमंग का पर्व है, जिसे शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने और नशे से दूर रहें। पुलिस आपकी मदद को हमेशा तैयार है। विधायक का संदेश हमारे समाज में कई तरह के त्योहार हैं। सभी त्योहारों से सामाजिक रिश्ते मजबूत होते हैं। त्योहार में सभी समुदाय आपसी सौहार्द बनाए रखें। प्रशासन के निर्देशों का पालन अनिवार्य है। होली का पर्व प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। लोग सुरक्षित एवं संयमित तरीके से होली मनाएं। शालिनी गुप्ता का संदेश झामुमो की नेता सह समाजसेविका शालिनी गुप्ता ने लोगों से आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की है। सभी लोग प्रशासन की मदद करें। होली खेलने के दौरान किसी को बेवजह परेशान नहीं करें। प्रशासन आपके साथ दिन-रात उपस्थित है। रंगों का यह त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।