निरंतर और नित्य दिन ऊंचाइयों को छू रहा अपना कोडरमा: ऋतुराज
वहीं, प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इंपैक्ट में कोडरमा ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 हजार से अधिक मरीजों का निःश

कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले का स्थापना दिवस 10 अप्रैल 1994 को मनाया जाता है। इसको लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू कर सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में ‘सम्पूर्ण शिक्षा कवच’ के तहत लगभग 4 हजार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इंपैक्ट में कोडरमा ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।आयुष्मान
भारत योजना के तहत 12 हजार से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचारउपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 हजार से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया, जिससे जिला राज्य में दूसरे स्थान पर रहा। ग्रामीण विकास के तहत मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना और आवास योजनाओं में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।पोषण 2.0 योजना में जिला लगातार प्रथम रहाडीसी ने बताया कि पोषण 2.0 योजना में जिला लगातार प्रथम रहा, जबकि प्रोजेक्ट किलकारी को अवार्ड से सम्मानित किया गया। पर्यटन के क्षेत्र में तिलैया डैम को ‘ए’ ग्रेड मिला है। खेल के क्षेत्र में जिले की बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। उपायुक्त ने कहा कि इन उपलब्धियों में जिलेवासियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सभी से मिलकर कोडरमा को और सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


