Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsKoderma District Begins Rabi Crop Coverage for 2025-26 Wheat Pulses and Oilseeds Targeted
कोडरमा में दस हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं फसल आच्छादन का लक्ष्य

कोडरमा में दस हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं फसल आच्छादन का लक्ष्य

संक्षेप: कोडरमा जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसल का आच्छादन शुरू हो गया है। जिले में 10 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 117 हेक्टेयर पर बुवाई हुई है। कृषि विभाग किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज उपलब्ध करा रहा है।

Sat, 8 Nov 2025 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रबी फसल का आच्छादन शुरू हो गया है। जिले में इस वर्ष 10 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 117 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बुवाई हो चुकी है। इसके अलावा 1 हजार हेक्टेयर में मक्का, 12 हजार हेक्टेयर में चना, 23 हजार हेक्टेयर में राई, सरसों और तोरी, 6,600 हेक्टेयर में मसूर, 3,600 हेक्टेयर में मटर तथा 3 हजार हेक्टेयर में तीसी की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक चना 242 हेक्टेयर और तेलहन फसलें 530 हेक्टेयर भूमि पर लगाई जा चुकी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर गेहूं, चना, सरसों और मसूर के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले को गेहूं का 5,000 क्विंटल, चना का 100 क्विंटल, सरसों का 50 क्विंटल तथा मसूर का 100 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और अधिकतम फसल आच्छादन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंडों में बीज वितरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बीज वितरण पैक्स, लैम्प्स और एपीओ के माध्यम से किया जा रहा है।