Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsKoderma Assembly Elections 19 Women-Only Polling Booths Established

कोडरमा विधानसभा में 19 महिला बूथ बने, महिला बूथों पर महिला मतदान कर्मी रहेंगे तैनात, विधानसभा में करीब 55 पर्दानशी होंगे बूथ

कोडरमा विधानसभा चुनाव में 19 महिला बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख बूथों में मिडिल स्कूल इंदरवा, सीता सुखानी गर्ल्स मिडिल स्कूल और राजकीय श्रम कल्याण केन्द्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 22 Oct 2024 02:06 AM
share Share
Follow Us on

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा विधानसभा चुनाव में 19 बूथ महिला बूथ बनाया गया है। इसमें परजाईडिंग के अलावा पी 1, पी 2 और पी 3 के रूप में महिला कर्मी हीं तैनात रहेंगी। जिन बूथों को महिला बूथ बनाया गया है, उसमें बूथ संख्या 84 मिडिल स्कूल इंदरवा अरबन, बूथ संख्या 94 , 95, 96 और सीता सुखानी गर्ल्स मिडिल स्कूल, बूथ संख्या 106,107, 108 राजकीय श्रम कल्याण केन्द्र, बूथ संख्या 115, 117, 119, राजकीय मिडिल स्कूल बेलाटांड नं 1, बूथ नं 120, 221 राजकीय मिडिल स्कूल बेलाटांड नं 2, बूथ नं 152 नव सृजित प्राईमरी स्कूल फुलवरिया बिरहोरटोला, बूथ नं 165 राज्यकृ़त प्लस टू हाई स्कूल कोडरमा, बूथ नं 170 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कोडरमा और बूथ संख्या 171 न्यू बिल्डिंग प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कोडरमा को बनाया गया है। जबकि विधानसभा में करीब 55 बूथों को पर्दानशी बूथों के रूप में चिन्हित किया जा रहा है, जहां पी 2 और पी3 महिला मतदान कर्मी होंगे, जिन्हें तैनात किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें