
सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला बल के साथ-साथ होमगार्ड व चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति
कोडरमा पुलिस ने दुर्गापूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सुरक्षा बलों को दंगा-निरोधी उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया है। महिला...
कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गापूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोडरमा पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्री-ब्रिफिंग दी गई। पुलिसकर्मियों को दंगा-निरोधी उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्षण एवं अभ्यास भी कराया गया है। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए जिला बल के साथ-साथ होमगार्ड व चौकीदारों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। भीड़ के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सिविल दस्ता की तैनाती की गई है।

महिला एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए विभिन्न पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर महिला पुलिस बल को लगाया गया है। तिलैया शहरी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह पर बेरिकेडिंग और ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें, जिससे धार्मिक सौहार्द बना रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




