कोडरमा में 1.25 लाख क्विंटल धान की खरीद

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा जिले में इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 1.5 लाख क्विंटल था, जबकि 1,25,571 क्विंटल धान किसानों से खरीदा गया। 34 पैक्सों के माध्यम से 31 मार्च तक खरीद पूरी की गई। 11,177 किसानों में से 2,818 ने धान बेचा। 82% भुगतान पहले ही किया जा चुका है और बाकी राशि जल्द ही किसानों के खातों में जाएगी।

कोडरमा में 1.25 लाख क्विंटल धान की खरीद

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में इस वर्ष डेढ़ लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध जिले में 1 लाख 25 हजार 571 क्विंटल धान किसानों से खरीदा गया। 31 मार्च तक जिले के 34 पैक्सों के माध्यम से धान की खरीद की गई। जिले में कुल 11 हजार 177 किसान पैक्सों में निबंधित थे, जिनमें से 2,818 किसानों ने ही अपने धान की बिक्री की। निर्धारित समय सीमा के अनुसार 31 मार्च तक ही धान की अंतिम खरीद पूरी कर ली गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि 82 प्रतिशत भुगतान पहले ही कर दिया गया है, जबकि शेष राशि भी प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही किसानों के खातों में भेज दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।