पार्षद बोले- वर्षों से थमी विकास अब पकड़ेगी रफ्तार
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों में खुशी है। जनता ने विकास की उम्मीदें जताई हैं। पार्षदों ने शहर की समस्याओं जैसे पेयजल, साफ-सफाई, और सड़क निर्माण पर प्राथमिकता से काम करने का आश्वासन दिया। सभी पार्षद जनता के हित में फैसले लेने और शहर को सुंदर बनाने के लिए एकजुट हैं।

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र से वार्ड पार्षद के रूप में जीते उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है। इधर, जनता को भी चुने गये नये जनप्रतिनिधियों से विकास की उम्मीदें हैं। नयी नगर सरकार से शहर का कायाकल्प की आस है। आम लोगों को शहर के सौंदर्यीकरण, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट जैसी समस्याओं के निदान को लेकर उम्मीद लगाए हैं। नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने अपनी जीत के लिए जनता के प्रति आभार जताते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा विश्वास दिलाया है। वार्ड पार्षदों ने बताया कि शहर में पेयजल, गंदगी, जाम, नाली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।
साथ हीं झुमरी तिलैया शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में सभी के सहयोग से काम होगा। जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और उसके निदान का प्रयास किया जायेगा। जनता के हित में फैसला लिया जाएगा। लंबे समय से धीमी पड़ी विकास की गति को नयी रफ्तार दी जायेगी। हिन्दुस्तान की ओर से वाट्सएप संवाद में पार्षदों ने अपनी कार्य योजना के संबंध में अपनी बातें रखीं। क्या कहते हैं नवनर्वाचित पार्षद क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। नये-नये घर बन रहे हैं, जहां रोड, नाली व पानी की सुविधा नहीं है। वहां रोड, नाली व पानी की सुविधा मुहैया कराना प्राथमिकता होगी। लोगों के सहयोग से नये फैसले लिये जायेंगे और जनता के हित में काम होंगे। रेणु देवी, पार्षद, वार्ड एक वार्ड के सभी लोगों को साथ लेकर काम किया जायेगा। जनहित में जो भी फैसले लिये जायेंगे, वो उपयोगी व जनता के हित में होंगे। वार्ड की साफ-सफाई व स्वच्छ बनाने की दिशा में काम किया जायेगा। हर गली में पक्की सड़क व नाली की सुविधा पर काम होगा। संजय यादव, पार्षद, वार्ड दो जर्जर सड़कों व नाली की मरम्मत करायी जाएगी। पेयजल आपूर्ति में बाधा दूर करने का प्रयास किया जायेगा। बरसात से पहले जलजमाव रोकने की योजना बनेगी। स्थानीय युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। सोनू चंद्रवंशी, पार्षद, वार्ड तीन नई नाली का निर्माण और पुरानी का विस्तार होगा। सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा। पुरानी व जर्जर सड़क की मरम्मत का प्रयास किया जायेगा। नीलम पासवान, पार्षद, वार्ड चार परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। हर गली में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। महिला सहभागिता के लिए मुहल्ले में बैठकें भी की जायेगी। सबके सहयोग से वार्ड का विकास किया जायेगा। महेश यादव, पार्षद, वार्ड पांच वार्ड में नाली, गंदगी व स्ट्रीट लाइट की कमी दूर करने का प्रयास किया जायेगा। टूटी नाली की मरम्मत पर काम होगा। नाली के गंदे पानी का बहाव सड़क पर होने से रोका जाएगा। नूरी परवीन, पार्षद, वार्ड छह वार्ड में पानी का पाइप नहीं बिछा है। वहां पेयजल की समस्या है। सबसे पहले उन स्थानों पर पाइप बिछाकर पेयजलापूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा। बुनियादी सुविधाएं बहाल करना प्राथमिकता होगी। घनश्याम तुरी, पार्षद, वार्ड सात लाभुकों को सरकारी योजना से जोड़ने प्रयास किया जायेगा। वार्डो के विकास व साफ-सफाई प्राथमिकता होगी। सभी लोगों को साथ लेकर विकास का काम किया जाएगा। सीमा देवी, पार्षद, वार्ड आठ जो काम पिछले कार्यकाल में अधूरे रह गये थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा। सभी लोगों के साथ में लेकर विकास किया जायेगा। नीरज कर्ण, पार्षद, वार्ड नौ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



