डिजिटल संवाद नगर की चुनी हुई नयी सरकार से जनमुद्दों से जुड़ी समस्या के निदान की आस, पार्षदों ने कहा वर्षों से धीमी पड़ी विकास को मिलेगी रफ्तार
नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र से वार्ड पार्षद के रूप में जीते उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है, फोटो: 7 में घनश्या

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र से वार्ड पार्षद के रूप में जीते उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है, वहीं जनता को चुने गये नये जनप्रतिनिधि से काफी उम्मीदें है। नयी चुनी हुई नगर सरकार से शहर का कायाकल्प बदलने की आस है। आम लोगों को शहर के सौंदर्यीकरण, पेयजल,साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट जैसी समस्या में निदान को लेकर नयी जनप्रतिनिधियों से आशा की उम्मीद से देख रहे हैं। वहीं चुने गये नये वार्ड पार्षदों ने अपनी जीत के लिए जनता के प्रति आभार जताते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा विश्वास दिला रहे हैं।
नये चुने गए वार्ड पार्षदों ने बताया कि शहर में पेयजल, गंदगी, जाम, नाली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जायेगा। साथ हीं झुमरी तिलैया शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में सभी के सहयोग से काम किया जायेगा। जनता की समस्याओं को सुनी जायेगी व उनका निदान का प्रयास किया जायेगा। जनता के हित में फैसला जायेगा। लंबे समय से धीमी पड़ी विकास की गति को नयी रफ्तार दी जायेगी। नये चने गये वार्ड पार्षदों से हिन्दुस्तान द्वारा किये गये वाट्सअप संवाद में पार्षदों ने अपनी कार्य योजना के संबंध में अपनी बातें को रखी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


