झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

Jan 12, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डोमचांच प्रखंड में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने समाज के एकजुट होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि राणा समाज को राज्य स्तर पर अव्वल स्थान दिलाया जा सके।

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बगरीडीह पंचायत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष राणा ने की, जबकि संचालन का दायित्व रंजीत राणा ने निभाया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सबसे पहले समाज का एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रदेश के 24 जिलों में राणा समाज का संगठन पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक खड़ा किया गया है, जिसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगभग 18 वर्षों तक निरंतर संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, समाज के लोग आईएएस अधिकारी से लेकर विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हैं, बस जरूरत है आपसी सहयोग और संगठनात्मक मजबूती की। उन्होंने समाज के लोगों से पारिवारिक उलझनों से ऊपर उठकर समाज हित में सोचने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। वहीं जिला अध्यक्ष सुभाष राणा ने कहा कि कोडरमा जिले को राणा समाज में राज्य स्तर पर अव्वल स्थान दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में हीरामन मिस्त्री ने कहा कि संगठन सभी के सहयोग से ही मजबूत बनता है, इसलिए एक-दूसरे की कमियां ढूंढने के बजाय अच्छाइयों को सामने लाकर समाज को नई दिशा देनी चाहिए। बैठक में देवनाथ राणा, हीरामन मिस्त्री, बाबूलाल राणा, भुनेश्वर राणा, कृष्ण राणा, राजू राणा, सुखदेव राणा, रामदेव राणा, द्वारका राणा, भागीरथ राणा, लालजीत राणा, अरुण राणा, मुन्ना राणा, रामचंद्र राणा, गंगाधर, गजाधर राणा, राधे राणा, दिलीप कुमार राणा, प्रीति देवी, पुखराज राणा, नारायण राणा, बालेश्वर राणा, मनोज राणा, संतोष राणा, देवेंद्र राणा, शंभू राणा, बिरजू राणा सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;