छात्र इको क्लब के माध्यम से विद्यालयों का होगी वाटर ऑडिट
झारखंड के सरकारी स्कूलों में 16 अप्रैल से जल पखवाड़ा शुरू हुआ है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान छात्रों द्वारा वाटर ऑडिट किया जाएगा ताकि पानी के संरक्षण और उपयोग का आकलन किया जा सके। प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड के सरकारी स्कूलों में 16 अप्रैल से जल पखवाड़ा की शुरुआत हो चुकी है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों में गठित इको क्लब के छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर का वाटर ऑडिट करेंगे। वाटर ऑडिट के माध्यम से स्कूलों में पेयजल की उपलब्धता, उपयोग और संरक्षण की स्थिति का आकलन किया जाएगा। तैयार की गई रिपोर्ट को विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आवश्यक सुधार के कदम उठाए जा सकें। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा इस पखवाड़ा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना जारी की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें पानी के प्राकृतिक स्रोतों की रक्षा के लिए प्रेरित करना है।पखवाड़ा
के दौरान छात्रों को प्रतिदिन पानी बचाने से संबंधित कार्य दिए जाएंगे। साथ ही वे अपने पोषक क्षेत्र के टोला-मोहल्लों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण और जल शक्ति अभियान के प्रति जागरूक करेंगे।इस अवधि में विद्यालयों में जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि हाथ धोने वाली इकाइयों से निकलने वाले पानी की बर्बादी न हो और उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


