Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsJharkhand Mukti Morcha Prepares for Chief Minister Hemant Soren s Visit in Kodarma
सीएम के प्रस्तावित आगमन की तैयारी, बनायी जा रही रणनीति

सीएम के प्रस्तावित आगमन की तैयारी, बनायी जा रही रणनीति

संक्षेप:

कोडरमा जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव में झामुमो की भूमिका और कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारने पर भी विचार किया गया। नेताओं ने इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Jan 22, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में पांच फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर झामुमो जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने की। सरना धर्मस्थल, कोडरमा में आयोजित इस बैठक का संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर एवं जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खलील ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों के साथ-साथ आगामी नगर निकाय चुनाव में झामुमो की भूमिका और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखे और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का कोडरमा आगमन जिले के लिए गौरव की बात है और इसे सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडे, इस्लाम अंसारी, पूर्व जिला सचिव श्यामदेव यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओणम प्रिया, पूर्व महिला अध्यक्ष निर्मला तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, सचिव छोटू यादव, कोषाध्यक्ष अमर परमार, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक नवीन चंद्रवंशी, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव, महिला संगठन सचिव पूजा देवी, संगीता देवी, धीरज राम, धर्मेंद्र यादव, नवाब अली, किसान मोर्चा के रफीक आलम, रामप्रसाद सिंह, अनिल बर्नवाल, मनोज सोनी सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।