जामुखांडी-कोटवारडीह से ढाब सड़क का मुद्दा विधानसभा में उठा

Mar 11, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

झारखंड विधानसभा में बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने चंदवारा प्रखंड के जामुखांडी से ग्राम ढाब तक सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या सड़क की स्थिति खराब है और इसे पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने पर विचार किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जामुखांडी-कोटवारडीह से ढाब सड़क का मुद्दा विधानसभा में उठा

चंदवारा निज प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कोडरमा जिला अंतर्गत चंदवारा प्रखंड के जामुखांडी से कोटवारडीह होते हुए ग्राम ढाब आरसीडी पथ तक बनने वाली सड़क का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सही है कि एनएच-20 जामुखांडी वाया कोटवारडीह से ग्राम ढाब आरसीडी पथ तक लगभग 4.5 किलोमीटर सड़क आरईओ योजना के तहत बनाई गई है। इस पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उक्त जामुखांडी वाया कोटवारडीह से ग्राम ढाब तक जाने वाली सड़क का स्वामित्व ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है। विधायक ने आगे पूछा कि क्या यह सही है कि इस सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन अधिक होने के कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है।

इस पर मंत्री ने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के उन्नयन को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद विधायक ने सरकार से सवाल किया कि यदि उक्त तथ्यों को स्वीकार किया जाता है तो क्या सरकार इस सड़क को पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर मरम्मत व मजबूतीकरण कराने का विचार रखती है। इस पर मंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि भविष्य में संबंधित प्राधिकार द्वारा कराए गए कार्य की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि समाप्त होने के बाद पथ निर्माण विभाग को सड़क हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रदान किए जाने व नेटवर्क की उपयोगिता और निधि की उपलब्धता के आधार पर प्रस्ताव पर विचार किया जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।