Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsJharkhand Legal Services Authority Distributes Blankets to Needy at Rain Shelter in Koderma
कोडरमा के रैन बसेरा पहुंची न्यायिक पदाधिकारियों की टीम, हाल जाना, कंबल बांटे

कोडरमा के रैन बसेरा पहुंची न्यायिक पदाधिकारियों की टीम, हाल जाना, कंबल बांटे

संक्षेप:

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर कोडरमा में रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया और जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के आदेश पर यह पहल की गई, जिसका उद्देश्य ठंड से बचाने और आवश्यक सहयोग प्रदान करना था। इस पहल की सराहना की जा रही है।

Jan 07, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में बुधवार की शाम झुमरी तिलैया स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम रैन बसेरा पहुंची। टीम ने वहां रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मालूम हो कि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान द्वारा बुधवार के अंक में रैन बसेरा की बदहाल स्थिति को लेकर प्रमुखता से मुद्दा उठाए जाने के बाद यह पहल की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंबल वितरण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने कहा कि हिन्दुस्तान लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है, जिसके कारण जरूरतमंदों तक मदद पहुंच पाई है। टीम ने आगे भी आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया। हिन्दुस्तान में खबर देख पीडीजे ने तत्काल दिया आदेश बुधवार को कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने हिन्दुस्तान में रैन बसेरा में गुजर बसर कर रहे जरूरतमंद लोगो के ठंड से ठिठुरने की खबर देख इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार को तत्काल रैन बसेरा पहुच कर कंबल उपलब्ध करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमो झुमरी तिलैया स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण कर वहा रह रहे लोगो के बीच जाकर उनका हालचाल जाना। साथ ही विधि व्यवस्था की भी जानकारी ली गई और ठंड से बचने के लिए वहाँ रह रहे लोगो को कंबल भी उपलब्ध कराए गए। रैन बसेरा में रहनेवाले लोगों ने की पहल की सराहना रैन बसेरा में बिहार के गया जिले के निवासी सरयू चौहान, गीता देवी, रुक्मणी देवी सहित अन्य लोग रह रहे हैं। ठंढ से ठिठुरते लोगो के चेहरे पर खुशी और आशा की एक किरण झलकी। हिन्दुस्तान की ओर से प्रकाशित खबर और प्राधिकार की इस पहल की काफी सराहना की जा रही है। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार न्यायालयकर्मी संतोष कुमार सिंह, रैन बसेरा के नीलम कुमारी, अंजू कुमारी, राहुल कुमार, सत्यनारायण महतो संजू देवी आदि मौजूद थे।