21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
झारखंड राज्य स्थापना दिवस और हेमंत सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम पंचायत भवनों में आयोजित होंगे।

जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस तथा हेमंत सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। बीडीओ ने बताया कि शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर संबंधित पंचायत भवनों में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 21 नवंबर को जयनगर पूर्वी एवं जयनगर पश्चिमी पंचायत भवन से होगी।
इसके बाद क्रमशः 22 नवंबर - ककरचोली, चेहाल, 24 नवंबर - सतडीहा, 25 नवंबर - योगियाटिल्हा, 26 नवंबर - तिलोकरी, खरियोडीह, 27 नवंबर - कटहाडीह, हीरोडीह, 28 नवंबर - नईटाड़, डंडाडीह, 1 दिसंबर - बेको, 2 दिसंबर - पीपचो, 3 दिसंबर - गोहाल, 4 दिसंबर - रूपायडीह, 5 दिसंबर - तेतरौन, 6 दिसंबर - बिरहोर टोला गडिआई, 8 दिसंबर - कटिया, 9 दिसंबर - गडगी, 10 दिसंबर - घरौंजा, 11 दिसंबर - तमाय, 12 दिसंबर - कंद्रपडीह, 13 दिसंबर - करियांवा में होगी। इन सभी तिथियों पर संबंधित पंचायतों में शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं, आवेदन तथा शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


