जेपीएससी की पीटी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 की सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जेपीएससी की पीटी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में कार्यपालक दंडाधिकारी, कोडरमा द्वारा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए कोडरमा और झुमरी तिलैया क्षेत्र में कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

यह आदेश 19 अप्रैल को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। निषेधाज्ञा के तहत पाँच या उससे अधिक लोगों के अनावश्यक जमावड़े, बैठक-जुलूस, लाउडस्पीकर या माइक्रोफोन के उपयोग पर रोक रहेगी। इसके अलावा हथियार या आपत्तिजनक वस्तु लेकर चलने, परीक्षा की गोपनीयता भंग करने तथा होटल, पान या चाय दुकानों पर भीड़ लगाकर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।