आंगनबाड़ी यूनियन का जिला सम्मेलन संपन्न, संतोषी अध्यक्ष और बेबी बनीं सचिव

Apr 05, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन का तीसरा जिला सम्मेलन साहू धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन में आंगनबाड़ी सेविकाओं को उचित मानदेय और सुविधाओं की मांग की गई। अंत में 31 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसमें संतोषी देवी को अध्यक्ष और बेबी कुमारी को सचिव चुना गया।

आंगनबाड़ी यूनियन का जिला सम्मेलन संपन्न, संतोषी अध्यक्ष और बेबी बनीं सचिव

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) का तीसरा जिला सम्मेलन रविवार को साहू धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता शोभा प्रसाद, विमला देवी और संतोषी देवी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं काफी मेहनत से कार्य करती हैं, लेकिन उन्हें उसके अनुरूप उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया।

इसमें संतोषी देवी को अध्यक्ष, बेबी कुमारी को सचिव और उर्मिला देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं शोभा प्रसाद, वर्षा रानी, विमला देवी और चिंतामणि देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मंजू मेहता, कुमारी अनामिका, दीपा, संध्या वर्णवाल और रेखा देवी को संयुक्त सचिव चुना गया। जिला कमिटी के अन्य सदस्यों में नीलम यादव, अर्चना देवी, सरिता, तरन्नुम प्रवीण, मुन्नी यादव, ललिता देवी, गंगोत्री सिन्हा, सुषमा देवी, संध्या कुमारी, कंचन देवी, रानी कुमारी सहित अन्य शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।