Jaynagar Administration Inspects Durga Puja Pandal for Safety and Organization जयनगर पहुंचे डीसी और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsJaynagar Administration Inspects Durga Puja Pandal for Safety and Organization

जयनगर पहुंचे डीसी और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जयनगर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंदिर के पंडाल का प्रशासन ने निरीक्षण किया। जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने पंडाल की व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा कमेटी को गाइडलाइन के अनुसार गतिविधियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 30 Sep 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
जयनगर पहुंचे डीसी और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जयनगर, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जयनगर दुर्गा मंदिर में लगने वाले भव्य पंडाल का प्रशासन ने जायजा लिया। मंगलवार की रात जिला उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और पंडाल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ और बीडीओ के साथ-साथ थाना प्रभारी को भी विशेष हिदायत दी गई। प्रशासन ने पूजा कमेटी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी गतिविधियाँ तय गाइडलाइन के अनुसार ही संपन्न हों। जिला प्रशासन का यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।