Kodarma News: सतगावां उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली में सुधार लाने का निर्देश
Kodarma News: कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के निर्देश पर उनके अपर निजी सचिव सौरभ भूषण ने सतगावां प्रखंड का दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और बाबा घोड़सिमर धाम के विकास पर चर्चा की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर विचार किया गया।

Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के निर्देश पर उनके अपर निजी सचिव सौरभ भूषण ने शनिवार को सतगावां प्रखंड का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा घोड़सिमर धाम के विकास की संभावनाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सौरभ भूषण ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय व्यवस्था तथा एंबुलेंस सेवा की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया।इसके
बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में बाबा घोड़सिमर धाम का दौरा किया। यहां धाम के समग्र विकास, श्रद्धालुओं के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा इसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। दौरे के दौरान सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, मनोज भगत, मंटू चौधरी, सुभाष राणा, प्रवीण यादव, अबोध कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


