डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों की भोजन की गुणवत्ता की जांच

Feb 12, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

तेलोडीह पंचायत के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें पोषण, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा की गतिविधियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए सेवाओं की नियमितता पर जोर दिया और कुपोषण मुक्त पंचायत के लक्ष्य को प्राथमिकता देने की बात कही। पंचायत सचिवालय में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का भी निरीक्षण किया गया।

डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों की भोजन की गुणवत्ता की जांच

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। तेलोडीह पंचायत स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर पोषण, टीकाकरण एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही लाभुकों की उपस्थिति पंजी, वजन मापन रजिस्टर एवं टीकाकरण अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कुपोषण मुक्त पंचायत के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके उपरांत पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु निबंधन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।