बाजार शेड निर्माण में अनियमितता का निरीक्षण, गिट्टी की होगी लैब जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में निर्माणाधीन शेड में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नगर उपाध्यक्ष आदर्श पंकज ने बुधवार को

बाजार शेड निर्माण में अनियमितता का निरीक्षण, गिट्टी की होगी लैब जांच

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में निर्माणाधीन शेड में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नगर उपाध्यक्ष आदर्श पंकज ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की बारीकी से जांच की। नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि संवेदक को स्वीकृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) के अनुरूप ही निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण में उपयोग की जा रही 12 एमएम छड़ की भी मौके पर जांच की गई है।

वहीं गिट्टी की गुणवत्ता को लेकर उठी शिकायतों के मद्देनजर संबंधित अभियंता को नमूना लेकर लैब टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं में किसी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूरा कराया जाएगा। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता के हित में चल रही सभी विकास योजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और टिकाऊ निर्माण कार्य का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।