24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं बैंक

Jan 21, 2026 06:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। इंडियन बैंक एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच बैठक बेनतीजा रही, जिससे हड़ताल की स्थिति बनी। 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 को रविवार और 26 को गणतंत्र दिवस का अवकाश है, जिसके बाद हड़ताल की घोषणा है।

24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं बैंक

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के साथ बैंक यूनियनों की बैठक में 27 जनवरी को बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में आयोजित वार्ता बेनतीजा रहने की वजह से ऐसी स्थिति बन गई है। मालूम हो कि हड़ताल के पहले 24 जनवरी को चौथे शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश है। अगले दिन बैंकों के हड़ताल की घोषणा है, जिसके कारण जनवरी के अंतिम सप्ताह में चार दिन लगातार बैंक बंद रह सकते हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं, लेकिन अंतिम निर्णय भारत सरकार के द्वारा लिया जाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो वर्ष पहले 12वें द्विपक्षीय वेतन पुनरीक्षण के समय ही आइबीए ने सैद्धांतिक सहमति दी थी लेकिन, केंद्र सरकार ने अब तक इसपर अंतिम निर्णय नहीं लिया है जिससे बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने को अडिग हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।