भारत की जनगणना 2027 को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
कोडरमा में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। कोडरमा में मकान सूचीकरण और गणना का कार्य पूरा हो चुका है। स्व-गणना कार्य 1 से 15 मई 2026 तक होगा।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 से संबंधित कार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी नीतीश कुमार निशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि कोडरमा जिले में भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए एचएलबी लैंडमार्क टैगिंग तथा एचएलबी डिमार्केशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना कार्य 1 मई से 15 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्व-गणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए।बैठक में यह भी बताया गया कि कोडरमा जिले में जनगणना कार्य के लिए 1475 प्रगणक एवं 265 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी चार्ज क्षेत्रों में सुपरवाइजर सर्कल का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य निष्पादन के लिए प्रगणकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


