Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsIncreasing Stray Animal Accidents on Kodarma s Foredlane Roads Due to Grass on Dividers

सड़क पर घायल बछड़ा को किया रेस्क्यू
संक्षेप:
कोडरमा जिले में फोरलेन सड़क के डिवाइडर पर घास के कारण आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है। हाल ही में एक बछड़े को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पशु चिकित्सालय की टीम ने...
Jul 19, 2025 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
कोडरमा। कोडरमा जिले की फोरलेन सड़क डिवाइडर के घास के कारण पशुओं का ठिकाना बनती जा रही है। शुक्रवार को करमा के पास एक बछड़ा अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेल्पलाइन 1962 पर सूचना मिलते ही चलंत पशु चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुँची, प्राथमिक उपचार किया और बछड़े को रेस्क्यू कर गौशाला भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, जिससे इंसान और पशु दोनों खतरे में हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


