Kodarma News: अधूरी नाली बनी मुसीबत, सड़क पर गंदा पानी बहने से लोग परेशान

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: डोमचांच के वार्ड संख्या-10 में नीमड़ीह रोड पर अधूरा नाला निर्माण स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। बारिश के बाद गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे जलभराव और दुर्गंध फैल गई है। बच्चे रोजाना इसी सड़क से स्कूल जाते हैं, लेकिन फिसलन के कारण गंभीर चोटों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्दी सुधार की मांग की है।

Kodarma News: अधूरी नाली बनी मुसीबत, सड़क पर गंदा पानी बहने से लोग परेशान

Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच के वार्ड संख्या-10 स्थित नीमड़ीह रोड में अधूरा नाला निर्माण स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। बीच सड़क में नाला निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण आसपास के घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। बरसात शुरू होने के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं। सड़क पर जलभराव, कीचड़ और दुर्गंध से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों से निकलने वाला गंदा पानी अधूरी नाली के कारण सड़क पर फैल जाता है, जिससे पूरे रास्ते में हमेशा पानी जमा रहता है।

यह सड़क आसपास के कई परिवारों और स्कूली बच्चों का मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन बच्चे इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं, लेकिन गंदे पानी और फिसलन के कारण कई बार वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उनके कपड़े, जूते और स्कूल बैग भी गंदे हो जाते हैं, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है।लोगों का कहना है कि नाली में घरेलू अपशिष्ट और शौचालय का पानी भी बहकर आता है। अधूरा निर्माण होने के कारण यही पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध बनी रहती है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है तथा आसपास के घरों में रहना भी कठिन हो गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत को शिकायत देने के बावजूद अधूरे नाले का निर्माण पूरा नहीं कराया गया। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पूरे मोहल्ले को रोज भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत से अविलंब नाला निर्माण पूरा कराने और सड़क पर फैले गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsKodarma News: अधूरी नाली बनी मुसीबत, सड़क पर गंदा पानी बहने से लोग परेशान