जीआरजी से महिलाओं के न्याय व सशक्तिकरण की दिशा में होंगे काम

Feb 14, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा चंदरोंडीह में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र महिलाओं और कमजोर वर्गों को न्याय और सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम में जिला उप विकास आयुक्त रवि जैन और कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने भाग लिया। सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाने का निर्णय लिया गया।

जीआरजी से महिलाओं के न्याय व सशक्तिकरण की दिशा में होंगे काम

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा चंदरोंडीह में स्थापित जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) के उद्घाटन एवं संचालन संबंधी बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन (कोडरमा) ने की, जबकि संचालन व संयोजन जेएसएलपीएस की प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शिखा वर्मा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल है।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र न केवल पीड़ितों को कानूनी एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करेगा, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान ‘प्रदान’ संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक द्वारा जीआरसी की संरचना, संचालन तंत्र एवं उद्देश्यों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग एवं संस्थाएं आपसी समन्वय के साथ केंद्र के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करेंगी। कार्यक्रम को मुखिया कन्हाई यादव, सदानंद यादव, अनीता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सीमा पंडित, सोनी देवी, सरिता कुमारी, सपना कुमारी, मंजू देवी, बबिता देवी, नीतू कुमारी, ज्योति सपना, श्रुति कुमारी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, प्रिया देवी, देवकी कुमारी, किरण शर्मा ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;