Kodarma News: नाली निर्माण का प्रमुख सत्यनारायण यादव ने किया उद्घाटन
हिन्दुस्तान, कोडरमा
Kodarma News: फोटो कोडरमा 25 डोमचांच में मंगलवार को नाली निर्माण का उद्घाटन करते प्रखंड प्रमुख। डोमचांच। प्रखंड अंतर्गत बगड़ो पंचायत के ग्राम गैठीबाद में 15वें वि

Kodarma News: डोमचांच। प्रखंड अंतर्गत बगड़ो पंचायत के ग्राम गैठीबाद में 15वें वित्त आयोग मद से पूर्ण कराई गई दो नाली निर्माण योजनाओं का उद्घाटन मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव ने किया। पहली योजना के तहत बद्री यादव के घर से बारा नाला तक तथा दूसरी योजना के तहत अर्जुन यादव के घर से मुकेश राणा के घर तक नाली का निर्माण कराया गया है। मौके पर ग्रामीण बिरू राणा, सोना राणा, दिलीप कुमार यादव, दिलीप यादव, रामकुमार यादव, राजू यादव, बीरेंद्र यादव, बद्री यादव, लड्डू राणा, अर्जुन यादव, बाबूलाल यादव, बहादुर यादव, महिला मंजू देवी, वार्ड सदस्य पूजा देवी, मुनिया देवी, गोरवा देवी, मालती देवी, बबीता देवी आदि मौजूद रहे।


