मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें डॉक्टर: उपायुक्त

Apr 07, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सरकारी चिकित्सकों के साथ बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना था। उपायुक्त ने चिकित्सकों को लापरवाही न बरतने और मरीजों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक मरीजों को भर्ती करने की बात की।

मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें डॉक्टर: उपायुक्त

कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सरकारी चिकित्सकों एवं आयुष्मान भारत के तहत नियुक्त डॉक्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि चिकित्सक नियमित रूप से वार्ड का भ्रमण करें और मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखें। साथ ही भर्ती पर्ची एवं अन्य अभिलेखों का सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण संधारण सुनिश्चित करें, ताकि इलाज की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो सके।बैठक

में न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और सामान्य सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उपाधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों को भर्ती करने पर भी जोर दिया, ताकि अस्पताल की आय और व्यय के बीच संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को समय पर दवा, जांच और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार, चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. कुलदीप सहित कई अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।