Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsImportant Meeting for Ensuring Better Student Performance in 2026 Exams
बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए छात्रों को करें मोटिवेट: उपायुक्त

बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए छात्रों को करें मोटिवेट: उपायुक्त

संक्षेप:

आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के बेहतर प्रदर्शन के लिए उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्राचार्यों को निर्देश दिए गए कि छात्रों की तैयारी अध्यायवार कराई जाए और परीक्षा के महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दिया जाए। पिछले चार वर्षों के प्रश्न पत्रों और अंक वितरण पर भी चर्चा हुई।

Dec 09, 2025 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, वरीय संवाददाता । आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त ने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की तैयारी अध्यायवार कराई जाए और उन्हें परीक्षा से पहले सभी महत्वपूर्ण विषयों पर मजबूत पकड़ सुनिश्चित हो। बैठक में पिछले चार वर्षों के प्रश्न पत्रों और मॉडल प्रश्न पत्रों का अध्ययन, परीक्षा के महत्वपूर्ण अध्यायों की पहचान, अध्यायवार प्रश्नों के आधार पर अंक वितरण और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पिछले दस वर्षों के प्रश्नपत्रों का समाधान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें