रंग-पिचकारी और गुलाल से गुलजार हुआ बाजार

Mar 01, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

झुमरीतिलैया में होली का उल्लास छाया हुआ है। 4 मार्च को होली है और बाजार में रंग, गुलाल, पिचकारी जैसे सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदारों ने कीमतों में मामूली वृद्धि की है और बेहतर बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। बाजार में देशी पिचकारी की मांग अधिक होने की संभावना है।

रंग-पिचकारी और गुलाल से गुलजार हुआ बाजार

झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। होली को लेकर बाजार में उल्लास छाया हुआ है। पंचांगों के अनुसार, चार मार्च को होली है। इधर, बाजार पर भी होली का रंग चढ़ने लगा है। रंग, गुलाल, पिचकारी व होली से जुड़े अन्य सामान दुकानों में सजे हुए हैं। झुमरीतिलैया से लेकर प्रखंड तक के दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी शुरू हो गई है। झुमरीतिलैया के एक कारोबारी ने बताया कि होली से जुड़े सामान के दामों में मामूली वृद्धि देखी जा रही है। दूसरी ओर, बाजार में बेहतर कारोबार की उम्मीद लिए दुकानदार भी तैयार हैं। यूपी और बंगाल से सामान मंगाए गए हैं। बाजार में दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी पिचकारी, भूत, प्रेत, बैताल वाला मुखौटा युवाओं और बच्चों को आकर्षित करता है उसका भी ख्याल रखा गया है।

बाजार में 20 से लेकर एक हजार रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है। होली पर चाइनीज नहीं, बल्कि देशी पिचकारी की मांग अधिक होने की उम्मीद है। झंडा चौक के आसपास अभी दुकानें नहीं सजी हैं। दुकानों में 50-60 किस्म के पिचकारी मिलते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।