Kodarma News: कोडरमा में 40 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर शहर भ्रमण करेंगे प्रभु जगन्नाथ

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: यात्रा में हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को खींचेंगे। रविवार को कोडरमा स्टेशन के समीप स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित

Kodarma News: कोडरमा में 40 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर शहर भ्रमण करेंगे प्रभु जगन्नाथ

Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि जिले के धार्मिक इतिहास में पहली बार 19 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रथ यात्रा झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से प्रारंभ होकर झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक, मौसीबाड़ी होते हुए संकट मोचन मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा में हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को खींचेंगे।

प्रेस वार्ता की जानकारी

रविवार को कोडरमा स्टेशन के समीप स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में इस्कॉन हजारीबाग के को-ऑर्डिनेटर डॉ. केशव आनंद दास ने बताया कि इस्कॉन द्वारा हर वर्ष हजारीबाग, चौपारण सहित कई स्थानों पर रथ यात्रा निकाली जाती है, लेकिन इस वर्ष पहली बार कोडरमा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर जिले के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

रथ की विशेषताएँ

उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाला रथ झारखंड के सबसे बड़े और आधुनिक तकनीक से लैस रथों में से एक होगा। लगभग 40 फीट ऊंचे इस रथ की ऊंचाई आवश्यकता पड़ने पर 16 फीट तक कम की जा सकेगी। रथ पूरी तरह रिमोट ऑपरेटेड होगा। इसकी चौड़ाई करीब 12 फीट है तथा इसकी सजावट में जापानी सिल्क का उपयोग किया गया है। रथ के शीर्ष पर तीन फीट ऊंचा सुदर्शन चक्र स्थापित किया गया है, जबकि आगे चार घोड़ों की आकर्षक प्रतिकृतियां इसकी भव्यता को और बढ़ाएंगी।

रथ यात्रा के आयोजन के तरीके

रथ के दोनों ओर 100 से 150 फीट लंबी रस्सियां लगाई जाएंगी

आयोजन समिति के अनुसार रथ के दोनों ओर 100 से 150 फीट लंबी रस्सियां लगाई जाएंगी, जिन्हें पकड़कर हजारों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचेंगे। पूरी यात्रा के दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियां भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत करेंगी, जिससे शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा। प्रेसवार्ता में इस्कॉन तिलैया के को-ऑर्डिनेटर वीर भद्र दास, इस्कॉन जुहू (मुंबई) से आए आईआईटीयन निकेतन, विश्व हिन्दू परिषद के प्रवीण चन्द्रा, कृष्णा प्रभु, मुकेश प्रभु, रवींद्र प्रभु, बिक्की प्रभु, अमन प्रभु, सागर, नीतीश बर्णवाल, शुभम प्रभु, उमेश प्रभु तथा इस्कॉन हजारीबाग के हितेश प्रभु और उज्ज्वल प्रभु सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

निष्कर्षात्मक प्रश्न

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा कब निकलने वाली है?
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 19 जुलाई को निकाली जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsKodarma News: कोडरमा में 40 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर शहर भ्रमण करेंगे प्रभु जगन्नाथ