
कॉमर्स कॉलेज में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन
कोडरमा में कॉमर्स कॉलेज करमा में मंगलवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्रों ने भाग लिया। प्रचार्य सोहर प्रसाद यादव ने हिन्दी की महत्ता पर चर्चा की। प्रो....
कोडरमा। कॉमर्स कॉलेज करमा में मंगलवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार्य सोहर प्रसाद यादव ने की और उन्होंने हिन्दी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. श्याम किशोर ठाकुर, प्रो. युगल साव, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. मदन कुमार राणा और प्रो. जीवलाल ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने भी हिन्दी के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रामेश्वर राणा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अरविन्द कुमार सिन्हा ने दिया। मौके पर सुनील कुमार, पप्पू कुमार यादव, लक्ष्मी कुमारी, संगीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




