
सदर अस्पताल में हिपेटाइटिस-बी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
संक्षेप: कोडरमा के सदर अस्पताल में बुधवार को हिपेटाइटिस-बी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन ने स्वयं टीका लेकर इस अभियान का उद्घाटन किया। प्रारंभिक चरण में यह टीका केवल स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जाएगा, जबकि भविष्य में वयस्क नागरिकों को भी इस टीके की सुविधा मिलेगी।
कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल, कोडरमा में बुधवार को हिपेटाइटिस-बी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन, कोडरमा द्वारा किया गया। सिविल सर्जन ने स्वयं टीका लेकर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। ज्ञात हो कि इस टीकाकरण कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में हिपेटाइटिस-बी की खुराक केवल स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी। आगामी चरणों में वयस्क नागरिकों को भी इस टीके की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि “हिपेटाइटिस-बी एक गंभीर संक्रमण है, जिसकी रोकथाम टीकाकरण के माध्यम से पूरी तरह संभव है। स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है।”

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखना एवं जिले में हिपेटाइटिस-बी की रोकथाम के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक , जिला सर्विलांस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




