Heavy Rain Causes Wall Collapse in Jayanagar Woman Injured लगातार बारिश से कच्चा घर ढहा, महिला गंभीर रूप से घायल, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsHeavy Rain Causes Wall Collapse in Jayanagar Woman Injured

लगातार बारिश से कच्चा घर ढहा, महिला गंभीर रूप से घायल

जयनगर, निज प्रतिनिधि घर की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद उनकी पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही आसपास के लोग म

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाFri, 3 Oct 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
लगातार बारिश से कच्चा घर ढहा, महिला गंभीर रूप से घायल

जयनगर, निज प्रतिनिधि। कटहाडीह पंचायत के महावीर मोहल्ला में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। लगातार हो रही वर्षा के कारण मिट्टी से बने अर्जुन मोदी के घर की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद उनकी पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। तत्पश्चात पंचायत समिति सदस्य फैजुल्लाह खान, पंचायत सहायक नीरज कुमार, रामाराम, रामदेव राम और कृष्णा लाल मोदी की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश से कई कच्चे मकान जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।