मोहनपुर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियां शुरू, लगे जयकारे
सतगावां के मोहनपुर में सोमवार को श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का ध्वजारोहण हुआ। यज्ञाचार्य विमलेश पांडे के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। ग्रामीणों ने हनुमान जी की आरती की और महायज्ञ की सफलता का संकल्प लिया। यह महायज्ञ क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है।

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ईटाय पंचायत अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में सोमवार को भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के निमित्त विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया। महायज्ञ के सभी धार्मिक कार्य प्रसिद्ध यज्ञाचार्य विमलेश पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे। ध्वजारोहण के दौरान आयोजन समिति और ग्रामीणों ने भक्तिभाव के साथ हनुमान जी की आरती की और महायज्ञ की सफलता का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के इस पावन अवसर पर पुजारी ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, पूजा समिति के अध्यक्ष धनंजय यादव, उपाध्यक्ष अनिल यादव और सचिव उपेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
इसके अलावा पंचायत के मुखिया अमर कुमार, विपुल कुमार, प्रवेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। यह महायज्ञ क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पांच दिवसीय अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की है। पूरे गांव में आयोजन को लेकर हर्ष का माहौल है और ग्रामीण तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


