सुंदरकांड पाठ, आरती व भजनों से गूंजा संकटमोचन हनुमान मंदिर

Apr 03, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में 70वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आरती, ज्योत प्रज्वलन और सुंदरकांड पाठ हुआ। भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विभिन्न समाजों के श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ, आरती व भजनों से गूंजा संकटमोचन हनुमान मंदिर

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि. हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में 70वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर आरती, ज्योत प्रज्वलन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जय सियाराम सत्संग समिति की आशा वर्णवाल के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने सुंदरकांड पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान “मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजर बिहारी…” जैसे भजनों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के समक्ष माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महोत्सव के अवसर पर स्वामनी बुंदिया, फल और छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था और बाबा का आलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसे गोकुल शर्मा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चौधरी परिवार, मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा, अग्रवाल समाज, जैन समाज, महेश्वरी समाज, ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी और धार्मिक संगठनों से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे।वहीं, स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां विनोद चौरसिया सहित कई गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा खुदरा पट्टी स्थित मनहारण महावीर कुटिया में रामायण पाठ तथा रांची-पटना रोड स्थित चमत्कारी बाबा हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।