ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाकेश कलाकार संघ ने किया पौधारोपण कार्यक्रम

केश कलाकार संघ ने किया पौधारोपण कार्यक्रम

झुमरी लितैया में केश कलाकर संघ के तत्वावधान में सैलून स्थापना दिवस पर तिलैया बस्ती के वार्ड नं-3 में पौधा रोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,विशिष्ट अतिथि...

केश कलाकार संघ ने किया पौधारोपण कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाTue, 11 Jul 2017 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें

झुमरी लितैया में केश कलाकर संघ के तत्वावधान में सैलून स्थापना दिवस पर तिलैया बस्ती के वार्ड नं-3 में पौधा रोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,विशिष्ट अतिथि हेमलाल शर्मा मौजूद थे। उन्होंने एक दर्जन पौधे लगाए। उन्होंने पेड़-पौधों के महत्व को बताया और कहा कि यह मानव जीवन के अभिन्न अंग है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्वन के लिए समाज के अन्य लोगों को भी आगे आने की जरूरत बताई। मौके पर संघ अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव विनोद शर्मा,अभिषेक शर्मा, दीपक शर्मा, संजीव कु.शर्मा, कृष्णा ठाकुर, सुनील शर्मा, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, टुकलाल शर्मा, बिरजू शर्मा, सुधीर शर्मा, राजू शर्मा, शिबू शर्मा, कमलेश चंद्रवंशी, युगल शर्मा, सोनू शर्मा, सुरेश साव, सुनील साव आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें