Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsGrizzly Kids School Hosts Alphabet-Themed Ramp Walk Show
नन्हें बच्चों ने रैंप पर दिखाई आत्मविश्वास और रचनात्मकता

नन्हें बच्चों ने रैंप पर दिखाई आत्मविश्वास और रचनात्मकता

संक्षेप:

ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग ग्रिजली किड्स में अल्फ़ाबेट थीम पर आधारित रैंपवॉक शो का आयोजन किया गया। प्राचार्या निरजा ने बताया कि अल्फ़ाबेट सीखने की पहली सीढ़ी हैं। बच्चों ने अपने अल्फ़ाबेट से जुड़े प्रॉप्स और वेशभूषा में रैंपवॉक किया, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में बच्चों ने अल्फ़ाबेट सॉन्ग पर डांस किया।

Nov 27, 2025 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, वरीय संवाददाता । ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग ग्रिजली किड्स में गुरुवार को अल्फ़ाबेट थीम पर आधारित रैंपवॉक शो का आयोजन किया गया। प्राचार्या निरजा ने कहा कि अल्फाबेट केवल अक्षर नहीं, बल्कि सीखने की पहली सीढ़ी हैं। … हर अक्षर बच्चों के ज्ञान का नया दरवाज़ा खोलता है। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा बच्चों का रैंपवॉक, जिसमें वे अपने-अपने अल्फाबेट से जुड़े प्रॉप्स और थीम वेशभूषा में मंच पर उतरे। उनकी मासूम अदाओं, आत्मविश्वास भरी चाल और रंगीन परिधानों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। प्रत्येक बच्चा अपने अक्षर का सजीव प्रतिनिधित्व करता दिखा। अंत में सभी बच्चों ने मिलकर अल्फाबेट सॉन्ग पर मनमोहक डांस किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षिकाओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।