तंबाकू का त्याग करें, खुशहाल जीवन का आगाज करें का संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रिजली कॉलेज में एनएसएस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। प्रशिक्षु श्रेया सिन्हा ने सभी को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने तंबाकू से दूर रहने की अपील की।

तंबाकू का त्याग करें, खुशहाल जीवन का आगाज करें का संदेश

कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु श्रेया सिन्हा ने महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों के सेवन से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इसके कारण कैंसर सहित कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियां होती हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के प्रशिक्षुओं के साथ डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ. पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद और इंद्र कुमार जायसवाल सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।