पंचदेव हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 23 से, तीन दिवसीय होगा आयोजन
झुमरी तिलैया में श्री पंचदेव हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 23 मई से शुरू होगा। कार्यक्रम में भव्य शिव चर्चा, सुंदरकांड पाठ, और भजन संध्या का आयोजन होगा। 25 मई को बाबा श्याम दरबार की भव्यता होगी। प्रसिद्ध भजन गायक शुभम शर्मा और तस्या गुप्ता अपनी प्रस्तुति देंगे।

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। बाइपास ताराटांड़ रोड स्थित श्री पंचदेव हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय पहला वार्षिकोत्सव 23 मई से भव्य रूप से मनाया जायेगा। इसको लेकर मंदिर समिति व श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 23 मई को भव्य शिव चर्चा से होगी। वहीं 24 मई को संपूर्ण सुंदरकांड पाठ व श्री राम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 25 मई को श्री श्याम सेवा परिवार के तत्वावधान में भव्य बाबा श्याम दरबार व ज्योत श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
विशेष भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक शुभम शर्मा (पटना) व भजन गायिका तस्या गुप्ता (रांची) अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, संकीर्तन व आध्यात्मिक आनंद का विशेष अवसर होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


