
पपलो में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ
पपलो गांव में श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 851 माताओं और कुंवारी कन्याओं ने उत्साह से कलश यात्रा में भाग लिया। जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने उद्घाटन किया। यज्ञ में आचार्य दीदी मनोरमा शास्त्री जी द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।
मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पपलो गांव में श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 851 माताओं एवं कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा का उद्घाटन जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने फीता काटकर किया। उनके साथ प्रमुख विजय सिंह, पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, राजकुमार यादव, कैलाश यादव, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, रविशंकर तिवारी, मुखिया चिंता देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। गाजे-बाजे और गगनचुंबी जयघोष के बीच कलश यात्रा यज्ञस्थल से निकलकर खंडराडीह, विधनिया, बेको आदि गांवों का भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी बराकर नदी पहुंची।
वहां अयोध्या से आए यज्ञाचार्य ओम प्रकाश शास्त्री एवं महायज्ञ के निदेशक संत श्रीराम मुकुंद दास जी समेत यज्ञ कार्य में लगे पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः पपलो स्थित यज्ञस्थल पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश को यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि महायज्ञ के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य दीदी मनोरमा शास्त्री जी (सीतापुर) एवं कथावाचिका के रूप में सुश्री अवधेश प्रिया जी (अयोध्या) द्वारा प्रतिदिन संध्या समय संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया अशोक दास, दिवाकर तिवारी, अनुराधा सीता, पंसस नितिनचंद्र गुप्ता, रविंद्र पाण्डेय, शिवशंकर यादव, उमेश यादव, महेश यादव, मुरारी पासवान, प्रयाग यादव, दशरथ यादव, इंद्रदेव यादव, कामेश्वर यादव, बलदेव यादव, चंद्रदेव यादव, सकलदेव यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




