श्याम मित्रमंडल ने मनाया फागुन उत्सव
श्याम मित्रमंडल द्वारा श्री संकट मोचन मंदिर में भव्य फागुन उत्सव मनाया गया। इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भजनों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। कोलकाता की भजन गायिका नेहा गर्ग और स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्याम मित्रमंडल द्वारा भव्य फागुन उत्सव महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया। होली स्पेशल इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और श्याम बाबा के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा का आनंद लिया। श्याम शरण में आज रे के सदस्यों द्वारा एक से एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झुमने को मजदूर कर दिया। मंदिर परिसर में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। अलौकिक श्रृंगार, आकर्षक फूलों की सजावट और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इत्र और केसर की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेलते हुए श्रद्धालु श्याम नाम में सराबोर नजर आए। पूरा परिसर श्याम बाबा की जय के उद्घोष से गूंज उठा।कोलकाता से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका नेहा गर्ग ने अपने मधुर व भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच संचालन गिरधारी सोमानी ने किया। स्थानीय कलाकारों व धनबाद से आए सौरभ कुमार ने भी अपने भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। फागुन उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


