Kodarma News: मॉडर्न किड्स पैराडाइज में माताओं ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

Kodarma News: विशेष ध्यानार्थ: विशेष ध्यानार्थ: फोटो कोडरमा 23 मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं मॉडर्न किड्स पैराडाइज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल स्कूल

Kodarma News:  मॉडर्न किड्स पैराडाइज में माताओं ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं मॉडर्न किड्स पैराडाइज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर माताओं के लिए भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण उत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा और प्राचार्य जीसी वर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।रैंप वॉक में सुहानी पहाड़ी और उनकी पुत्री शानवी पहाड़ी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मटका डेकोरेशन प्रतियोगिता में रिया कुमारी और उनकी पुत्री आध्या कुमारी की कलात्मकता को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। वहीं, कृष्ण झूला डेकोरेशन में पूजा कुमारी और उनकी पुत्री संस्कृति कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: मॉडर्न किड्स पैराडाइज में माताओं ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी