कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Jan 28, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिक कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी शालिनी गुप्ता ने छात्रों को संबोधित किया और विद्यालय के विकास की सराहना की। निदेशिका संगीता शर्मा ने छात्रों के विकास के लिए ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। पूर्व छात्र आयुष चौधरी को सम्मानित किया गया।

कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी शालिनी गुप्ता रहीं। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं निर्देशिका संगीता शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने कहा कि छात्रों के बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के नए आयामों को परिभाषित कर रहा है। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और विद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।

प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में उत्साह का संचार होता है तथा उनकी प्रतिभा और मेहनत को देखकर गर्व की अनुभूति होती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र आयुष चौधरी, जिन्होंने ऑल इंडिया गेट परीक्षा में 76वीं रैंक प्राप्त की है, को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।