Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsGovernment Initiates Rice Purchase for Farmers in Chandwara
चंदवारा में दो पैक्सों के माध्यम से शुरू हुई धान की खरीदारी

चंदवारा में दो पैक्सों के माध्यम से शुरू हुई धान की खरीदारी

संक्षेप:

चंदवारा प्रखंड में किसानों के लिए धान की खरीद सोमवार से शुरू हो गई है। जिला आपूर्ति और सहकारिता अधिकारियों ने पैक्स का उद्घाटन किया। इससे किसानों को सीधे सरकारी पैक्स पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति किवंटल मिलेगा।

Dec 16, 2025 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

चंदवारा, निज प्रतिनिधि। सरकार द्वारा किसानों के उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से चंदवारा प्रखंड में बनाये गये दो पैक्सों के माध्यम से सोमवार से किसानों का धान क्रय शुरू हो गया। प्रखंड के आरागारो व चंदवारा पश्चिमी पैक्स का आज विधिवत उदघाटन उद्घाटन जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमुद कुमार, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, जिप सदस्य नीतू यादव, उप प्रमुख खुशबू देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने बताया कि क्रय केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों को सीधे सरकारी पैक्स पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।सरकार

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति किवंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव,मुखिया संतोष कुशवाहा, मुखिया अनिता देवी, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव,कुमुद कुमार, संजय कुमार समेत कई किसान मौजूद थे।