गोवर्धन पूजा समिति की बैठक, जोर-शोर से मनाने की रणनीति
मरकच्चो में रविवार को गोवर्धन पूजा समिति की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष सुबाशचंद्र यादव की अध्यक्षता में पूजा की तैयारियों, जागरण कार्यक्रम और राधा-कृष्ण मंदिर के भूमि चयन पर चर्चा हुई। समिति का पुनर्गठन...

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो में रविवार को गुरहा मैदान में गोवर्धन पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबाशचंद्र यादव ने की। इसमें गोवर्धन पूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारी, पूजा के दौरान जागरण कार्यक्रम के आयोजन और राधा-कृष्ण मंदिर के लिए भूमि चयन जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति का पुनर्गठन भी किया गया। इसमें सुबाशचंद्र यादव को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रामचंद्र यादव को सचिव, सुरेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष और अर्जुन यादव को संगठन सचिव बनाया गया। इसके अलावा हीरालाल यादव, महेश यादव, धानेश्वर यादव, बबलू यादव, अशोक यादव, अमित यादव और बालेस्वर यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सह कोषाध्यक्ष के रूप में सकलदेव यादव और राजकुमार यादव का चयन हुआ। अजय यादव, शंकर यादव, लालू यादव, दयानंद यादव और बासुदेव यादव को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में यमुना यादव और सुरेंद्र यादव जबकि सह-प्रभारी के रूप में मुकेश यादव और पवन यादव को चुना गया। बैठक में विजय यादव, नकुल यादव, सहदेव यादव, विनोद यादव, जगदीश यादव समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने गोवर्धन पूजा को यादगार बनाने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




