गोहाल में रामनवमी की तैयारी शुरू, बैठक में बनी रूपरेखा

Mar 02, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जयनगर, निज प्रतिनिधि। नाने पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बार शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन, आकर्षक सजावट एवं सांस्कृत

गोहाल में रामनवमी की तैयारी शुरू, बैठक में बनी रूपरेखा

जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोहाल गांव में आगामी रामनवमी पूजा को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने को लेकर नवयुवक सेवा समिति गोहाल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बार शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन, आकर्षक सजावट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, लाइटिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में उपेन्द्र राणा, विनय राणा, साजन सिंह, पिंटू सिंह, अरविंद खेसारी, मनीष सिंह, सूरज पांडे, ऋषि सिंह, प्रमोद राणा, बिट्टू राणा, बबलू सिंह, चंदन मालाकार, सुरेश यादव, रोहित राणा, वरुण राणा एवं शिबू राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि रामनवमी पर्व आपसी भाईचारा और आस्था का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और शांति के साथ मनाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।