जंग की तपिश: रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, केवाईसी के नाम पर ठगी का आरोप
सतगावां में रसोई गैस की भारी कमी के कारण उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल है। गैस की व्यवस्था के लिए लोग एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त गैस नहीं मिल रही है। केवाईसी के नाम पर ठगी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। होम डिलीवरी ठप है, जिससे आम लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

सतगावां, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस की कमी के कारण उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले 24 मई को गैस का आवंटन किया गया था, लेकिन उसके बाद से अब तक एजेंसी में पर्याप्त गैस नहीं पहुंची है। ऑनलाइन बुकिंग का समय बीत जाने के कई सप्ताह बाद भी उपभोक्ता लंबी कतारों में खड़े रहने को विवश हैं, बावजूद इसके उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।
इस बीच, कुछ असामाजिक तत्व केवाईसी के नाम पर लोगों से ₹50 से ₹100 तक की वसूली कर ठगी कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। स्थिति यह है कि सतगावां में होम डिलीवरी तो दूर, एजेंसी पर भी गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता रोजाना एजेंसी पहुंचते हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि गावां थाना क्षेत्र के पीहरा गैस एजेंसी के माध्यम से पहले नियमित रूप से होम डिलीवरी की जाती थी, लेकिन वर्तमान में डिलीवरी व्यवस्था पिछले कई महीनों से पूरी तरह ठप पड़ी है। फिलहाल रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


