तिलैया थाना क्षेत्र में चल रहा था गैस रिफिलिंग का काम, हादसे में तीन लोग झुलसे

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

तिलैया थाना क्षेत्र में एक किचन सेंटर में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हुआ। इस घटना में राहुल समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच की मांग की है, जबकि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

तिलैया थाना क्षेत्र में चल रहा था गैस रिफिलिंग का काम, हादसे में तीन लोग झुलसे

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित वार्ड संख्या 24 में शनिवार रात करीब आठ बजे अवैध रूप से संचालित एक किचन सेंटर में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हो गया। घटना में राहुल (25) समेत तीन लोगों के झुलसने की सूचना है। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार गैस भरने के दौरान तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं किचन सेंटर संचालक का कहना है कि खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव होने से एक व्यक्ति झुलस गया।घनी आबादी वाले क्षेत्र में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रित हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इधर, जानकारी होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई या जांच पड़ताल नहीं की गई। इससे लोगों में तिलैया पुलिस के प्रति नाराजगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।